थांदला। थांदला के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि आसपास उपस्थित जन भी सहमे रह गए। जैन समाज के युवक पीयूष बावरिया (सोनू) जो कि टवेरा से अपने ससुराल पक्ष के साथ हरदा में किसी गमी के कार्यक्रम में पहुंच रहे थे तभी कलवारा और भिजवाड़ा के बीच एक गंभीर और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दुर्घटनामें पियूष सहित 4 अन्य की जान चली गई। घटना स्थल पर उपस्थितजनों ने 108 व अन्य मदद से घायलों को निकटम अस्पताल पहुंचाया । हादसे की खबर आते ही परिवार सहित पूरे नगर में मातम पसर गया। हादसे के दौरान पियूष के साथ उनकी पत्नी व 2 वर्षीय बच्चा भी था जिन्हें भी मामूली चोट आई है। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल के बाल मेले में उमड़ी जमकर भीड़, स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बच्चों ने खेल कई गेम मामाजी की 25वीं पुण्यतिथि पर जनता दल यू के कई आयोजन होंगे