आलीराजपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक अर्जुन मोढवाडिया 03 जुलाई सोमवार को जिले के जोबट कार्यक्रम मे शिरकत करेंगे । पर्यवेक्षक श्री मोढवाडिया कांग्रेस पदाधिकारियों, बूथ स्तर, मंडलम-सेक्टर प्रभारी एवं बीएलए की बैठक लेकर मार्गदर्शन देंगे। 

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया की आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर कांग्रेस के पर्यवेक्षक अर्जुन मोढवाडिया 03 जुलाई को जोबट कार्यक्रम मे आएंगे । श्री मोढवाडिया जोबट के श्री रिसोर्ट गार्डन मे 10:30 बजे कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, बूथ स्तर, मंडलम-सेक्टर प्रभारी एवं बीएलए की बैठक लेंगे । बैठक में कांग्रेस की मजबूती और सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की रुपरेखा तैयार की जाएंगी । नेताओं ने बताया की उक्त बैठक मे विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी प्रभु प्रकाश राठौड़, सहप्रभारी मधु हिरोड़कर, प्रशिक्षक प्रभारी अजय जोशी  विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । नेताओं ने बताया कि 03 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे अलीराजपुर में विधायक कार्यालय पर बैठक का आयोजन रखा गया हे । जिसमे कांग्रेस के प्रशिक्षक प्रभारी अजय जोशी व अन्य नेतागण मार्गदर्शन देंगे। नेताओं ने कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं-कार्यकर्ताओं और पंच-सरपंचो से उक्त बैठक मे अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सफल बनाने की अपील की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *