आरीफ हुसैन

चंद्रशेखर आजाद नगर। नगर के शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संस्था शिक्षक हेमेंद्र गुप्ता शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी-नवीन शिक्षा नीति-2020 विषय पर आज 4 सितंबर,सोमवार को प्रशानिक अकादमी भोपाल में आयोजित संगोष्ठी के साथ ही 5 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में भी भाग लेंगे। जिले से संगोष्ठी हेतू चयनित हेमेन्द्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी एएस सोलंकी के आदेश पर सहभागिता हेतू 3 सितंबर को भोपाल हेतू रवाना हुवे। नगर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,वरिष्ठ शिक्षक शाहिद शेख,आनंद ताहेड़ व समस्त स्टाफ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गुप्ता के राज्य स्तरीय संगोष्ठी में जिले से प्रतिनिधित्व के लिये बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *