झाबुआ। महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 गुरुदेव हितेश्वर नाथ जी महाराज के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में राष्ट्र चेतना यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 21 जून 2023 को झाबुआ में उक्त यात्रा का आगमन हुआ। जिसमें राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग के  प्रादेशिक कार्यालय पर समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 

सर्वप्रथम भारत माता की तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही पूज्य महाराज जी का सनातनियो को एकजुट करना एवं राष्ट्र को कुरीतियों से बचाने के लिए जो यात्रा निकाली जा रही है उसमें पधारे महाराज जी का सभी पदाधिकारियों ने कुमकुम तिलक निकालकर पुष्पमाला से स्वागत वंदन किया। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रहित एवं हिंदुओं को एकजुट करने के लिए साथ ही भ्रूण हत्या बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ गौ रक्षा सनातन संस्कृति का विस्तार जैसी कई प्रमुख बिंदुओं पर पूज्य महाराज जी ने अपने विचार व्यक्त किए और हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर होते हुए जल्द ही भारत भूमि को हिंदू राष्ट्र बनाने की अपनी बात रखी। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार महिला बाल विकास आयोग के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अशोक बलससोरा सीनियर सिटीजन एवं साहित्यकार एम एल फुल पगारे पीसी रायपुरिया जी जिला अध्यक्ष डॉ गणपत सिंह भाटिया हितेश परमार प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार समाजसेवी बंटी मिश्रा गोपाल चोयल मुकेश भूरिया मुकेश परमार महिला मातृशक्ति में वंदे जागरण के पत्रकार शारदा चौहान शकुंतला राठौड़ महिला इकाई  जिलाध्यक्ष रेखा मावी मनीषा भूरा तनु भूरिया इन सभी ने अतिथियों का पुष्प माला एवं कुमकुम तिलक से स्वागत किया एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार एवं कई सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों में अपनी प्रमुखता से सेवाएं दे रहे हैं यशवंत भंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *