आलीराजपुर। विधानसभा क्षेत्र अलीराजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंडला, मधुपल्ल्वी, कटवाड़, भोपालिया, बयडिया, गेदा, चिखली, आमला, बुरमा, बड़ी वनखड, छोटी वनखड़, छकतला आदि ग्रामो में जनसंपर्क किया। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश पटेल ने कहा कि मेने अपने विधायक कार्यकाल मे कभी माला तक नहीं पहनी, क्योंकि मेरी माला और सम्मान तो मेरी विधानसभा क्षेत्र की जनता है, मेने विधायक बनकर नहीं बल्कि जनसेवक बनकर विकास ओर सुख-दुःख के काम किए है। मेरा विधानसभा मेरा परिवार है, मेरा व्यवहार ओर संबंध सभी लोगो से रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा के नेता मुझसे मेरे 05 साल कार्यकाल का हिसाब पूछते है तो उनसे यह पूछना चाहता हूँ की उन्होंने 15 साल मे विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए कोनसा काम किया, अगर उन्होंने काम किया होता तो अलीराजपुर क्षेत्र की जनता उनको बुरी तरह से नकारती नहीं। Post navigation पुलिस ने पकड़ी 14 लाख से अधिक की अवैध शराब, 5 लाख रुपए का महुआ लहान भी नष्ट किया पीड़ित गौमाता के लिए एम्बुलेंस का शुभारंभ 29 अक्टूबर को