मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- मेघनगर में कल शांतिपूर्वक बंद रखने के संबंध में मेघनगर के अजजा समाज के सैकड़ों लोगों ने मेघनगर थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन आवेदन सौंपा। आवेदन में थाना प्रभारी से अपील की कि वर्तमान में 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के संबंध में दिए गए निर्णय की वजह से उक्त अधिनियम एक प्रकार से निष्प्रभावी हो जाएगा और एसटी-एससी समुदाय पर होने वाले अत्याचारों में परोक्ष रूप से बढ़ोतरी होगी इस निर्णय पर पुनविचार करने की मांग करते हुए संपूर्ण भारत में एसटी-एससी समुदाय द्वारा 2 अप्रैल को शांतिपूर्वक भारत बंद का आह्वान किया। इसी कड़ी में ही कल 2 अप्रैल को मेघनगर भी बंद करने का निर्णय लिया गया। Post navigation प्लेटफॉर्म पर दो महिलाएं टहल रही थी और चाकू की नोंक पर दिया सरेआम लूट की वारदात को अंजाम मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 121 जोड़ों ने लिए सात फेरों के गवाह बने हजारों