रोटरी क्लब अपना ने किया रंगों के उत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजन

May

महिलाए देश का अभिमान : रोटेरियन डॉ. रेनू सिंह

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पूरी दुनिया में हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। मेघनगर रोटरी क्लब अपना द्वारा महिलाओं को सशक्तिकरण करने की दिशा में उक्त आयोजन को एक थीम के साथ मनाया गया। चल नारी दबंग हो जा.. रोटरी क्लब के इस आयोजन को हर किसी महिला ने सराहा। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब अपना की मंडल 3040 की टीच चेयरमेन रेनू सिंह, गोल्ड मेडलिस्ट वरदान हॉस्पिटल की से डॉक्टर सीना भूरिया, प्रादेशिक समाजसेवीका सीमा जैन ,शासकीय कॉलेज प्रोफेसर गीता दुबे, शौर्य भारती संस्थापिका सुशीला भाबर, समाजसेवीका शायदा भाभर एवं मेघनगर थाना प्रभारी कौशल्या चौहान ने महिला दिवस पर शिरकत की। आयोजन की शुरुआत मां वीणा वादिनी के चलचित्र पर दीप प्रज्वलन कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर की गई। रोटरी परंपरा के अनुसार कॉल टू आर्डर रोटेरियन माया शर्मा व चतुर विद मंत्र का वाचन  योग्यता प्रजापत ने किया। स्वागत भाषण रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर भरत मिस्त्री द्वारा किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया.. जिसमें महिलाओं की हौसला अफजाई के लिए नजमी कृषि सेवा केंद्र रविल इलेक्ट्रॉनिक्स एवं भावेश मैचिंग सेंटर की ओर से एक्साइटिंग उपहार महिलाओं को दिए गए। आयोजन प्रोफेसर गीता दुबे ने महिला शिक्षा क्षेत्र, सुशीला भाबर ने दहेज प्रथा रोकथाम ,शायदा भाभर ने समाज सेवा सीमा जैन ने धार्मिक सेवा,थाना प्रभारी कोशल्या चौहान ने आत्म सुरक्षा सेल्फ डिपेंड, डॉ सीना भूरिया ने महिला स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण, रेनू सिंह ने रोटरी मेंबरशिप व आत्मनिर्भरता पर महिलाओं को संबोधित किया। उक्त समस्त अतिथियों को रोटीरी क्लब अपना मेघनगर द्वारा रोटीरी अलंकरण देकर सम्मानित किया।

महिला सशक्तिकरण व हुनरबंद लोगों का हुआ सम्मान

रोटरी क्लब अपना द्वारा गायत्री परिवार, मेघनगर साईं मित्र मंडल ,राजेंद्र जैन महिला मंडल, प्रगति संस्था, रिद्धि-सिद्धि महिला मंडल , गणेश महिला मंडल को विशेष महिला सशक्तिकरण एवं धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर रुचि लेने पर रोटरी अलंकरण से सम्मानित किया गया। हुनरबंद में महिलाओं में सांस्कृतिक नृत्य में अंजलि सस्तिया, ब्यूटिशियन में माधुरी खपेड, घरेलू उपचार विशेषज्ञ जेतरु बाबूलाल, ग्रामीण क्षेत्र में उपचार सिस्टर सब सवेस्टिन टिंगा ,रंगोली कलाकार रोशनी झाड़, मेहंदी कलाकार भारती बोरा गायनोलॉजिस्ट डॉ.जान मरिया महिला सशक्तिकरण स्वच्छता में संतोष गुड्डा, वार्डन में अंतरा मैडम,भागवत धार्मिक आयोजन में श्रीमती बबली शर्मा, महिला संघर्ष में शारदा पंचाल, राधा बेन प्रेरणादायक योगदान में रूप कुंवर भंडारी एवं शासकीय कर्मचारियों में उत्कर्ष सेवा कार्य के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में मनीषा तड़वाल, मास्टर ट्रेनर आर.के.एस.के में छाया पटेल, एस.डी.एम. कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर शीला मोहरे, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वच्छता भारत मिशन रंजनी मेडा ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता में गंगा डामोर वह शिक्षाविद में रेशमा जेम्स व कंचन मैडम का सम्मान रोटरी क्लब अपना द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया। आयोजन में महिलाओं के हौसले बुलंद करने के लिए कवि निसार  ने मां की ममता क्या जानो पर कविता सुनाई ।माँ की कविता को महिलाओं ने खूब सराहा एवं गीत के माध्यम से महिलाओं की हौसला अफजाई के लिए डॉ. सेलक्सी वर्मा ने महिलाओं को गीत के साथ बेटी बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतिम दौर में महिलाओं ने होली उत्सव को देखते हुए एक दूसरे को गुलाल लगाया एवं होली पर्व की भी शुभकामनाएं दी। महिला सम्मान के इस आयोजन में लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ मीडिया पत्रकारों की भी उपस्थिति रही।मंच का संचालन सुमधुर आवाज में विशिष्ट शैली में रोटेरियन आरती भानपुरिया ने किया आभार श्रीमती प्रिया जैन ने माना।