मजदूरों ने मनाया भारतीय मजदूर संघ का 61 वां स्थापना दिवस

May

झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
भारतीय मजदूर संघ जिला झाबुआ ने अपना 61वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्थानीय रामदल अखाड़ा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ प्रांतीय उपाध्यक्ष कानसिंह चौहान थे। वहीं मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दितीया बारिया की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री दिनेश देवाणा तथा आंगनवाड़ी संघ की प्रांताध्यक्ष गंगा गोयल विशेष आतिथ्य में आयोजित उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सैकड़ों श्रमिकों को संबोधित करते हुए चौहान मजदूर संघ के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला, वहीं देश में मजदूरों के लिये काम करने वाला एक नंबर के संगठन है साथ ही संघ की त्याग, तपस्या का उल्लेख किया। पैंशनर संघ के जिलाध्यक्ष जयंत बैरागी व गंगा गोयल ने भी उपस्थित सैकड़ों श्रमिकों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष मोहन प्रजापति ने किया वहीं आभार व्यक्त जोनू खराड़ी ने माना।