भाजपा महिला मोर्चे ने जयश्री राम लिखे 1000 पोस्ट कार्ड मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को किए पोस्ट, हिंदू विरोधी घटनाओं पर की निंदा

- Advertisement -

भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नीतियों तानाशाही बताते हुए उनके खिलाफ विरोध जताया गया। जय श्री राम लिखे 1000 पोस्ट कार्ड ममता को भेजकर विरोध दर्ज करवाया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया व मेघनगर जनपद अध्यक्ष सुशीला प्रेम भाबर ने बंगाल में हो रही हिन्दू विरोधी घटनाओं की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने और उसे मानने का अधिकार है। इस हेतु झाबुआ जिले के 18 महिला मोर्चा का मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों द्वारा सभी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के साथ मिलकर अपने अपने क्षेत्रों में पोस्ट लिखकर एकत्रीकरण कर शनिवार को 1000 पोस्टकार्ड ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल भेजें।
)