लोहित झामर, मेघनगर
मेघनगर के मंडी मैदान में चल रही छह दिवसीय श्री राम कथा में मंगलवार को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के जन्म के साथ ही जय जय श्रीराम के जयघोष लगाए। भगवान के जन्म पर गुलाल और पुष्प की वर्षा की गई। राम जन्मोत्सव के लिए कथा पांडाल को भव्य रूप से सजाया गया था।
