विजय मालवी, बड़ी खट्टाली बड़ी खट्टाली में रात्रि 8: बजे चौकी प्रांगण में एक बैठक शांति समिति के सदस्य एवं ग्रामीण एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। उक्त बैठक में सरपंच चैनसिंह डावर, पूर्व सरपंच भारतसिंह ,पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता,मदन लड्ढा, विजय मालवी, प्रहलाद लड्ढा, सुल्तान खत्री, मुकेश राठौड़, सलीम बाबा,मुकेश मावड़ा,सहित क्षेत्र के अनेक जन प्रतिनिधि गण एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में प्रारंभ में चौकी पर नवगत चौकी प्रभारी मुकेश कनसिया ने सभी से अपना परिचय किया। एवं वहां के जनता एवं पुलिस के बीच मधुर संबंध होना चाहिए चौकी प्रभारी कनसिया ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया के वे सदैव जनता के साथ सहयोग से कार्य करने को तैयार है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता कहां के जनता एवं पुलिस के मधुर संबंध होना चाहिए तथा ग्रामीणों को पुलिस प्रशासन को सहयोग करना चाहिए मेहता ने पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के सफल मार्गदर्शन की सरहन की एवं कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक के सफल मार्गदर्शन में क्षेत्र में अपराधों पर निरंतर नियंत्रण हो रहा है इस अवसर पर मेहता ने जोबट अनु विभाग के एसडीओपी नीरज नामदेव कार्य कुशलता एवं एवं क्षेत्र में एसडीओपी द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की प्रशंसा के मेहता ने कहा कि जोबट एसडीओपी पूरे क्षेत्र में मुस्तेदी से कार्य कर रहे हैं जो सरहनी है कार्यक्रम को सरपंच चैन सिंह डावर ने संबोधित करते हुए कहा के ग्राम पंचायत की ओर से पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग किया जावेगा मदन लड्ढा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां के पुलिस प्रशासन को जनता से मधुर संबंध रखना चाहिए। नवागत चौकी प्रभारी का चौकी प्रांगण में ग्राम पंचायत ग्रामीणों ने वह पत्रकारों ने सम्मान किया। Post navigation रोजाना करीब 200 मरीज आते हैं अस्पताल, लेकिन उपचार का जिम्मा सिर्फ एक डॉक्टर पर, दो नर्स भी छुट्टी पर गई कालूराम राठौड़ का निधन, शोक संवेदनाएं व्यक्त की