*बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी* आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियां के प्रमुख नेताओं द्वारा अपनी-अपनी पार्टियों को मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश में अलग-अलग जिलों में जाकर प्रसार प्रचार में लग गए हैं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह 7 अगस्त को झाबुआ दौरे पर रहेंगे जिसके चलते हैं प्रदेश के युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भ्रमण विकास यात्रा का समापन झाबुआ में किया जाएगा।जिसके लिए आज पेटलावद विधानसभा के ग्राम पंचायत रजला में विधायक वालसिंग मेडा द्वारा बूथ स्तर बैठक ली गई।जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भी लोगों को उनके मार्गदर्शन दिए और किस तरह से 7 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनाई। इस बूथ लेवल बैठक में उपस्थित कांग्रेस के सुरेश मूथा,सलील पठान ,दिलीप डावर, रमेश मोहनिया, अनिल सोलंकी ,राकेश अजनार,माधुसिंह सिंह मेडा आदि कांग्रेस के नेता गण उपस्थित थे। Post navigation तीन माह से ग्रामीणों को नहीं मिला उनके हक का राशन रामदेवरा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना