प्रेम न्यूज एजेंसी@ छकतला स्कुल चले हम अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 18 जुलाई 2023 को श्री संजय गुप्ता प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम भोपाल के द्वारा पीएमश्री स्कूल कन्या हाई स्कूल छकतला में बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था के शिक्षकों एवं छात्राओं के साथ चर्चा की गई । संस्था में एसएमडीसी के द्वारा किये गये कार्यों एवं समाज के माध्यम से संस्था के लिए उपलब्ध संसाधनों का अवलोकन करते हुए सभी स्मार्ट कक्षाओं का अवलोकन किया । साथ संस्था की आकर्षक आईटीसी लेब एवं पुस्तकालय का भी अवलोकन किया । एसएमडीसी के द्वारा किये गये कार्यों एवं समाज के कार्याें को देख श्री गुप्ताजी के द्वारा संस्था को 11000/- रूपये की सामग्री प्रदान करने को कहा गया । और संस्था के सभी कार्ये के अवलोकन कर प्रशंसा व्यक्त की है । संस्था के शिक्षकों एवं छात्राओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया है । स्कूल चले अभियान के इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अर्जुनसिंहजी सौलंकी ,एडीपीसी श्री रामानुज शर्मा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एपीसी अविनाश वाघेला , श्री व्यंटेश मुर्ति बीआरसी श्री सरदारसिंह चैहान , बीएसी श्री मायड़ा , श्री किराड़ सीएसी लवीन्द्र चैहान , फुदेसिंह सस्तिया , संस्था प्राचार्य छितुसिंह बामनिया के मोहनसिंह कनेश , विक्रमसिंह डावर , जबरसिंह बारिया , देवेन्द्र डावर , जगदीश ठकराव , अंसुल वाघेल , विनेश भयड़िया बचुसिंह भाबर उपस्थित रहे । Post navigation अवैध शराब पर आलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही; ₹8 लाख 70 हजार की अवैध शराब बरामद गायत्री परिवार सोंडवा की तहसील संयुक्त समन्वय समिति का पुनर्गठन किया गया