आलीराजपुर। आज अलीराजपुर जिले में पदस्थ नवागत कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर से अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की। विधायक ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बिंदुवार चर्चा करते हुए जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए मांग पत्र जिला विकास संघर्ष समिति की ओर से कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम पर मांग पत्र दिया एवं जिले में वर्तमान में विभिन्न मुद्दों की मांग को लेकर अवगत करवाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौड़ जिला संगठन मंत्री दीवान साहब विधानसभा आईटी सेल ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह डोडवा टवली जी आदि उपस्थित रहे। Post navigation विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर में ग्रामीणों को बताए गए उनके अधिकार आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी की हुई बैठक विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बनी रूपरेखा