जितेंद्र वाणी, नानपुर

नानपुर में आज सर्व समाज की महिलाओं द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत तहसील कुक्षी जिला धार के ढोल्या स्थित ईश्वर महादेव मंदिर से हुई। यहां से जल भरकर यात्री पैदल निकले। 

डीजे के साथ अलीराजपुर के थाना नानपुर ग्राम फाटा में दोपहर 3:00 बजे आगमन हुआ। यहां पर टंट्या मामा मूर्ति तिराहा व केबी रोड होते हुए नानपुर मोरी फलिया पहुंचे। इसके बाद पुलिस थाना प्रांगण में महादेव मंदिर दर्शन किए। केबी रोड होते हुए कस्बा में भ्रमण किया। नया बस स्टेशन से पुराना बस स्टेशन, बड चौक, होली फलिया, राम चौक, कालिका मंदिर होते हुए केबी रोड बाद थाने के ठीक सामने नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाया। दर्शन के बाद यात्रा का समापन किया। कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा का स्वागत अर्जुन मोर्य, देवेन्द्र वाणी, मनीष वाणी, जितेंद्र वाणी, विजय वाणी, मुकेश गेंदालाल वाणी, रणछोड़ राठौड़ व  शिव डोला समिति के सदस्यों व अन्य समाजजनों ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *