अलीराजपुर लाइव के लिऐ कठिठवाडा से “गोपाल राठोड” की रिपोट॔ ॥ अलीराजपुर जिले के आजादनगर वनमंडल के अंतग॔त आने वाले “झोलीया” गांव में बीती मध्य रात्रि को जंगली जानवर के हमले मे डेढ वर्षीय बालिका ” रवीना पिता ईश्वर” बुरी तरह घायल हो गई..प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 12.30 बजे जब रवीना अपनी मां के साथ घर के बाहर सो रही थी तभी एक जंगली जानवर ( जिसकी पहचान रवीना के पिता ईश्वर ने तेंदुऐ के रुप मे की ) ने रवीना को सिर की ओर से पकडा ओर लेकर भागने लगा इस पर परिजन जाग गये ओर शोर मचाया ओर पत्थर चलाने लगे इससे बाद रवीना को करीब 15 मीटर दुर जानवर छोडकर भाग गया । आनन फानन मे रवीना को पहले आजादनगर ओर फिर अलीराजपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ से तडके 5 बजे उसके सिर मे गंभीर चोटो को देखते हुऐ उसे इंदोर के एमवाय के लिऐ रैफर कर दिया गया..गोरतलब है कि यह गांव पास के गुजरात राज्य के “रतनमहाल” सेचुरी पाक॔ से सटा हुआ है ओर अक्सर जंगली जानवर इस ओर आकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे देते है ।
Trending
- रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भारी भीड़, सोयाबीन कटाई के लिए गुजरात-राजस्थान जा रहे ग्रामीण
- महीनों से सरकारी राशन का इंतजार; राशन की आस में खाली हाथ लौट रहे ग्रामीण, कई परिवारों के सामने खाने का संकट
- गोपाल गौशाला में 75वाँ पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
- सिंहस्थ 2028 के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद चलाई गेती, जनहित में समर्पित किया पैतृक मकान
- शकुंतला देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया इंडस्ट्रियल भ्रमण
- ग्राम बेगड़ा की समस्याओं को लेकर विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणों के साथ कलेक्टर से मिलीं
- SIR पर कांग्रेस के आरोपों की खुली पड़ताल जरूरी, चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण के बाद राहुल गांधी जवाब दें : मकू परवाल
- फतेपुरा में शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत, स्कूल भवन का हुआ भूमि पूजन
- मध्य प्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान में संस्कार की कन्याओं ने बढ़ाया थांदला का मान
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण