विधायक कलावती भूरिया ने किया विभिन्न कार्यो का किया भूमिपूजन

- Advertisement -

 सुनील खेड़े@जोबट

  विधानसभा विधायक  कलावती भूरिया ने विधानसभा क्षेत्र के तलावद, खुशालबड़ी (उदयगढ़) तथा जोबट क्षेत्र के ग्राम चगदी, घोंगसिया में विभिन्न स्थानों पर निर्मित होने वाले किचन शेडों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। उक्त निर्माण कार्यो के तहत 45 स्कूल आंगनबाड़ीयो में करीब 87 लाख रूपये की लागत से किचन शेड का निर्माण होगा। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुश्री भूरिया ने प्रदेष सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रदेष सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
उन्होंने उक्त निर्माण कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ-साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देष भी दिए। इस अवसर पर उदयगढ़ जनपद अध्यक्ष मनी बाई अजनार ब्लॉक अध्यक्ष अध्यक्ष कमरू अजनार, एसडीओ आरईएस  व्हाय एस पंवार, जनपद सदस्य  वेरसिंह पटेल, सरपंच सुरेश यक प्रतिनिधि मोनू,  सुनील खेड़े, जीतू अजनार ठाकुर बामनिया महेश मेहड़ा जाकिर मकरानी सहित अन्य गणमान्यजन एवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।