मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर भाग रही स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत

0

जितेंद्र वर्मा, जोबट 

झाबुआ-जोबट रोड पर बुधवार रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन करीब 5 किलोमीटर दूर जोबट-आंबुआ रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय वास्कले पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.