कलावती भूरिया के नेतृत्व में जोबट विधानसभा से 500 वाहन जायेंगे झाबुआ

- Advertisement -

अलीराजपुर लाइव के लिये जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट
जोबट विधानसभा के जोबट नगर में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जोबट ब्लॉक के सभी बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर की बैठक आज जोबट विधानसभा की कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार  कलावती  भूरिया ने बैठक ली, ओर आने वाली 29 तारीख को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी जी के झाबुआ में होने वाले सम्मेलन के लिए जोबट ब्लॉक के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ली। इस मौके पर जोबट ब्लाक से आने वाली 29 तारीख को जोबट ब्लॉक के सभी बूथों से सेकड़ो की संख्या में कलावती भूरिया के नेतृत्व में 100 से ज्यादा चारपहिया वाहन से जायेगे ओर पूरी जोबट विधानसभा से कलावती भूरिया के नेतृत्व में 500 से अधिक चारपहिया वाहन राहुल गाँधी की सभा मे जायेगे, सभा के पहले जोबट विधानसभा की कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार कलावती भूरिया ने जोबट ब्लाक के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया किया। वरिष्ठ नेताओं में मम्मा दादा,डॉ आराम पटेल,नावेल काका,केसर सिंह डावर, कादु भाई पहाड़वा,मुकाम पटेल सिंधी, सज्जू भाई कव्वाल, मुस्तु बाबूजी,राजेंद्र सिंह ठाकुर, बटुक दादा,कमली बहन कनवाड़ा, महोब्बत सिंह जामनी, रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर दरियाव सिंह डुडवे, अमर सिंह पटेल,मुकाम नेहतड़ा, जुवानसिंह पटेल,वेस्ता महेड़ा जी का स्वागत किया, इस मौके पर जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू अजनार, जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाबा भैया, किसान नेता मोनु भैया,उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार,महिला ब्लॉक अध्यक्ष अनिता गाड़रिया,सरपंच गण महेश महेड़ा किलजोबट, सुरेश डावर क़स्बा जोबट,राकेश पटेल बड़ी हीरापुर जनपद सदस्य वेरसिंह पटेल, कादु भाई पहाड़वा,रमेश मेहता,रमेश गूँजेरी, किशोर राठौड़,कृष्ण ठाकुर, ठाकुर सिंह बलेड़ी,भुवान बलेड़ी,भुरला थापली, अल्पसंख्यक नेता रफ़ीक चौधरी, आमिर खत्री,शाहरुख खत्री,सुभान बलेड़ी, राजा डावर, गणेश भामदरे,मनोज देसला, एडवोकेट इदरीश, आम्बुआ युवा नेता रमेश बघेल,सलीम लोहार,पार्षदगण रईस पठान,काले खा, जोत्सना डावर,नीलोफर विक्की बमिनिया, अमन बघेल,किरण मिश्रीलाल राठौड़, रियाज मकरानी,दुकाल सिंह बघेल,रफ़ीक बादशाह,रफ़ीक एवरग्रीन, अनवर भाई रंगरेज,आई टी सेल जोबट विधानसभा अध्यक्ष जीतू अजनार, जोबट ब्लॉक अध्यक्ष सफीक चौधरी,जोबट नगर अध्यक्ष रिक्की परमार,प्रदीप मेहड़ा,कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप रावत, नगर सचिव रिम्मी डावर, नगर उपाध्यक्ष समद मकरानी, उपाध्यक्ष प्रिंस रावत, और सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।