ईवीएम में बंद तीन प्रत्याशियों की किस्मत

- Advertisement -

सुनील खेड़े@जोबट

जोबट वार्ड 13 में हुए उपचुनाव में हार जीत का फैसला ईवीएम में आज शाम 6 बजे बंद हो गया। कांग्रेस के सिमरोन बामनिया, बीजेपी से चेतन बघेल और निर्दलीय राजा डावर तीनो प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब किस की किस्मत खुलेगी इसका फैसला 9 मार्च को सुबह 10 बजे तक हो जाएगा। वार्ड 13 की बुजुर्ग महिला गेंदी बाई मंगत सिंह उम्र करीब 85 वर्ष व्हील चेयर पर बैठकर वोट देने पहुची।कुल 717 वोटर थे जिसमें से 496 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल मिलाकर 69.2 प्रतिशत मतदान हुआ।

कांग्रेस का गढ़ माना जाता हैं वार्ड 13 

शुरू से ही वार्ड 13 को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। पिछले नप चुनाव में भाजपा को 135 वोट मिले थे और कांग्रेस को 187 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को 125 वोट मिले थे।