भाजपा राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान विभाग ने जारी की जिला संयोजक की सूची, झाबुआ में इन्हें मिली जिम्मेदारी

May

नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk

भाजपा मध्य प्रदेश राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान विभाग के प्रदेश संयोजक गणेश मालवीय ने आज प्रदेश भर के जिला संयोजक की नियुक्ति की, झाबुआ के जिला संयोजक पर झाबुआ नगर मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपेश बबलू सकलेचा को नियुक्त किया गया है, श्री सकलेचा ने अपनी नियुक्ति पर जिला एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है, सकलेचा की नियुक्ति पर जिले भर के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है एवं हर्ष व्यक्त किया है।