66 वां स्थापना दिवस पर हुआ नई कार्यकारिणी की घोषणा; भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष बने संदीप मेहता …

May

विपुल पांचाल@ झाबुआ

भारतीय मजदूर संघ की 66वें स्थापना दिवस का 23 जुलाई को मनाया गया। उक्त आयोजन में आंगनवाड़ी, कार्यकर्ता, सहायिका महा संघ जिला इकाई झाबुआ भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई झाबुआ की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोविड-19 के चलते सभी सदस्यों की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 66 वे स्थापना दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संघ संस्थापक दतोपंत ठेंगडी, भारत माता व बाबा विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।यूनियन की उपाध्यक्ष श्रीमती रामकन्या बारिया द्वारा श्रमिक गीत के साथ समारोह को प्ररम्भ किया गया। भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष संदीप मेहता ने कहा भारतीय मजदूर संघ सिर्फ एक श्रमिक संगठन ही नहीं अपितु राष्ट्र निर्माण का अंग है। संघ संस्थापक दतोपंत ठेंगडी ने 23 जुलाई 1955 को भोपाल में बाबा विश्वकर्मा को साक्षी मानकर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की व देश के मजदूर आन्दोलन को ट्रेड यूनियन के वामपंथी मॉडल से मुक्ति दिलाई। भारतीय मजदूर संघ देश के प्रथम पायदान का श्रमिक संगठन है। जिसके लिए पहले राष्ट्र हित, फिर उद्योग हित व अंत में मजदूर हित है। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र नीमा, जिला मंत्री राजेंद्र गोयल ने भी अपने विचार व्यक्त किए भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा की संघ संस्थापक दतोपंत ठेंगडीजी के विचार आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं, क्योंकि आज पूरे देश में सिवाय भारतीय मजदूर संघ के सभी ट्रेड यूनियन राजनैतिक दल के अंग बन गये हैं। जबकि ठेंगडीजी का मानना था की मजदूरों का संगठन, मजदूरों द्वारा संचालित होना चाहिये तभी आन्दोलन से श्रमिक लाभान्वित हो सकते हैं। आयोजन में स्थापना दिवस आयोजन में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे हैं आभार यूनियन के कोषाध्यक्ष मुकेश परमार ने माना।

भारतीय मजदूर संघ नवीन जिला कार्यकारिणी की गई घोषणा

यूनियन कार्य वृद्धि एवं मजदूरो के हितार्थ सहयोग सक्रिय भूमिका के लिए 2 वर्ष के कार्यकाल हेतु पदाधिकारियों की घोषणा भारतीय मजदूर संघ के जिला संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा की गई जिसमें जिलाअध्यक्ष संदीप मेहता झाबुआ, उपाध्यक्ष प्रकाशचंद्र नीमा झाबुआ, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सिसोदिया झाबुआ, उपाध्यक्ष श्रीमती रामकन्या बारिया पारा, जिला मंत्री राजेंद्र गोयल पारा, सह मंत्री श्रीमती गायत्री सिनम ग्राम करवड़ पेटलावद ,सहमंत्री श्रीकांत भट्ट झाबुआ, सहमंत्री लोकेंद्र सिंह निनामा बनी पेटलावद,कोषाध्यक्ष मुकेश परमार मांडलीनाथू राणापुर, कार्यालय मंत्री रमेश परमार गोपाल कॉलोनी झाबुआ को बनाया गया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती गंगा गोयल ,जिला मंत्री श्रीमती जया वसुनिया, जिला अध्यक्ष श्रीमती कमला डिंडोर का मनोनयन किया गया।