हादसा-हत्या या आत्महत्या; टांडा गांव में मिला पेटलावद के युवक का शव; आखिर किन कारणों से गई उसकी जान…?

- Advertisement -

मुकेश परमार@ क्राइम रिपोर्टर
झाबुआ जिले के पेटलावद के एक नोजवान युवक का शव रायपुरिया थानाक्षेत्र के टांडा गांव में मिला। उसकी जान क्यो और कैसे गई इसका पता अभी तक नही चल पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रितिक राठौड़ निवासी भेरू चौक पेटलावद का शव रायपुरिया के आगे टांडा गांव में बीती रात मिला। युवक की मौत के कई कारण बताए जा रहे है, एक कारण यह कि उसने जहर खाया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नही हो सकी है। दूसरा कारण यह कि युवक को नशे की लत थी उसी दौरान उसकी मृत्यु हुई हैं। हालांकि झाबुआ Live ऐसी किसी जानकारी की पुष्टि नही करता है।
जिले में लगातार सुसाइड के मामले बढ़ रहे है। आखिर ऐसी क्या वजह है जो नोजवान कभी फांसी के फंदे पर झूलकर तो कभी जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर रहे है। पेटलावद के रितिक के साथ क्या हुआ, क्या उसके साथ कोई हादसा हुआ या उसने सुसाइड किया या फिर उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी गई। फिलहाल इसका कारण अज्ञात है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पेटलावद टीआई संजय रावत ने बताया युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालात में पाया गया था। उसे उपचार के लिए पेटलावद स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। जब हमने डॉक्टरों से चर्चा की तो प्रथम दृष्टया युवक की मौत किसी जहरीली दवाई पीने से होना सामने आया है। हालांकि हम हर बिंदुओं पर जांच कर रहे है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जो भी जांच में पता चलेगा उसका खुलासा किया जाएगा।