सेवा भारती निशुल्क संकल्प कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर कंप्यूटर प्रमाण पत्र किए वितरित

- Advertisement -

झाबुआ Live Desk

सेवा भारती झाबुआ द्वारा संचालित निशुल्क संकल्प कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र पर 3 माह तक निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किये विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर सेवा भारती के पूर्णकालिक कार्यकर्ता गौरसिंह कटारा ने सभी को मार्गदर्शन दिया और उन्होंने कहा की शिक्षा जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन व्यर्थ है। वर्तमान समय में कंप्यूटर का बड़ा महत्व है कंप्यूटर के बिना आज बहुत सारे कार्य अधूरे हैं। इस डिजिटल भारत में सभी को कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक है ताकि हम किसी भी जानकारी को इंटरनेट आदि के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं वह एक दूसरे को साझा कर सकते हैं। सेवा भारती देशभर में इस तरह के निशुल्क शिक्षा के अनेकों प्रकल्प चला रही है इसी निमित्त झाबुआ में भी उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए यह प्रकल्प प्रारंभ किया गया है।
तत्पश्चात प्रकल्प संचालक सीता दीदी ने भी संबोधित किया। समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित हुए वह उन्होंने सेवा भारती कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का आभार भी माना।