सुबह-सुबह राम नाम संकीर्तन से भक्तिमय हो रहा नगर; देखिये इस ख़बर में ..

- Advertisement -

लमान शैख़@ पेटलावद

अलसुबह ठंड के बीच श्री राम जय राम जय-जय राम.. का कीर्तन करते चलते श्रद्धालु, ढोलक और मजीरे की मधुर आवाज से गूंजायन होती नगर की सड़के.., यह नजारा अलसुबह पेटलावद नगर दिखाई दे रहा है। इतनी सुबह जहां कई लोग गहरी नींद में सोए रहते हैं, वहीं इन श्रद्धालुओ की टोली गली मुहल्लों में धर्म व आध्यात्म का पाठ पढ़ाने निकल पड़ती हैं।
दरअसल, श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान के तहत नगर के श्रद्धालुओ ने एक अनोखी पहल की है, जिसमें आगामी 5 फरवरी तक रोजाना सुबह 6 बजे से नगर के अलग-अलग गली मोहल्लो में राम नाम का संकीर्तन कर प्रभातफेरी निकाली जा रही है। यह सभी राष्ट्र के उत्थान एवं सामाजिक सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है। रामनाम संकीर्तन में काफी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे है। करीब 50 श्रद्धालुओ में से 20 महिलाएं भी शामिल है।
भक्तिमय हो रहा नगर-
हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे.., श्री राम जय राम जय-जय राम नाम का संकीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय हो रहा है। इसमें सुबह संकीर्तन में भक्तों की काफी भीड़ हो रही है। इस संकीर्तन से पूरा क्षेत्र भगवान राम के रंग में डूबा हुआ है। इस पूरे संकीर्तन में नगर के युवाओ आदि का विशेष योगदान है। प्रभातफेरी मंडल द्वारा हर रोज प्रातः कालीन बेला में सुबह 6 बजे से सुबह 7 बजे तक नगर की गलियों में घूूम-घूमकर भगवान राम के नाम के संकीर्तन के माध्यम से ढोल मजीरा बजाते हुए धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। साथ ही प्रभातफेरी मंडल में बच्चे सबसे आगे धर्म ध्वज लहराते हुए भजन कीर्तन कर नाचते गाते निकलते हैं। अलसुबह जब नगर की गलियों से ढोल मजीरा की हल्की धुनों पर श्रीराम संकीर्तन के भजनों को गाते निकलती हैं, तो आसपास भी धर्ममय माहौल हो जाता है और यह देख उस मुहल्ले के लोग भी इस प्रभातफेरी मंडल से जुड़ने लग जाते हैं।