झाबुआ। 24 जून को स्वर्गीय सांसद दिलीपसिंह भूरिया की पूण्यतिथि समारोह में शामिल होने तथा प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का झाबुआ प्रवास तय हो चुका है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्रकुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय सांसद भूरिया की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इसी कड़ी में बुधवार को प्रतिमा स्थल पर विधायक निर्मला भूरिया, विधायक कलसिंह भाबर, पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष दुबे, विजय नायर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, पुरूषोत्तम प्रजापति, महामंत्री प्रवीण सुराणा, कमलेश दांतला के अलावा नगरपालिका के सीमओ एमआर निंगवाल, पंकज गौड़, इन्जिनियर निलेश पंचोली, ठेकेदार विक्रम मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ने उदयपुरिया स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के सामने प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया तथा प्रतिमा स्थापना के लिए हो रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
विधायक सुश्री निर्मला भूरिया ने बताया कि स्वर्गीय भूरिया की प्रतिमा तैयार हो चुकी है तथा एक दो दिनों में ही झाबुआ मे पहुंच रही है। 24 जून को श्री भूरिया की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कर कमलों से होगा। भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ ने जिलेभर के नागरिकों से अपील की है कि 24 जून को स्वर्गीय सांसद की पूण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धाजंलि सभा एवं प्रतिमा अनावरण के इस भव्य आयोजन में हजारों की संख्या में उपस्थित रहे कर अपने लोकप्रिय नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करें ।
Trending
- एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड
- शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता: छात्र कई दिनों से था गैरहाजिर, आधा किमी पैदल चलकर घर पहुंचीं एसडीएम
- तेज रफ्तार बाइकर्स ने स्कूल से घर जा रही बालिका को टक्कर मारी।
- पिटोल के जन शिविर में प्रशासनिक अमले ने सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर निराकरण के दिए निर्देश
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान