झाबुआ। सांसद कांतिलाल भूरिया के नेतृत्व में नागरिकों के साथ जिला कांग्रेस द्वारा 1 जून को शांतिपूर्ण तरीके से किए गए विशाल धरना प्रदर्शन से केंद्र एवं राज्य सरकार को मजबूर होकर नेशनल हाइ-वे 59 फोरलेन इंदौर-अहमदाबाद सड़क मार्ग के अधूरे कार्य में 2 लेन कनेक्टिविटी एवं डाईवर्सन, जंक्शन हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत 987.24 लाख है साथ ही राज्य शासन द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय राज्यमार्ग 59 इंदौर-अहमदबाद मार्ग के 9.50 किलोमीटर से 171 किलोमीटर फोरलाइन निर्माण कार्य की परियोजना के अंतर्गत चार स्थानों बेटमा, उटावाद, सरदारपुर एवं झाबुआ में बायपास निर्मित किए जाने के कारण इन स्थानों पर विद्यमान भीतरी शहर मार्गो को जिनकी कुल लंबाई 26.09 किलोमीटर है। मध्यप्रदेश शासन लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने हेतु इन चारों भीतरी शहरी भागों का संधारण मुख्या जिला मार्ग के रूप में किया जाने की अनुमति भी प्रदान की गई, विभाग द्वारा इन हिस्सों के नवीनीकरण हेतु राशि नेशनल हाइ-वे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया से प्राप्त होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया, रतनसिंह भाबर, प्रताप ग्रेवाल, पांचीलाल मेड़ा, वीरसिंह भूरिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रकाश रांका, डॉ विक्रांत भूरिया, राजेश भट्ट, आशीष भूरिया, हेमचंद्र डामोर, विनय भाबोर, कलावती मेडा, नंदलाल मेड़, हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, चंद्रवीरसिंह राठौर, प्रदीप राठौर, मन्नालाल हामड़, वीरेन्द्र मोदी, मानसिंह मेडा, अकमालसिंह डामोर,, गुलाम कादर खान, कालूसिंह नलवाया,बंटू अग्निहोत्री, जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, रूपसिंह डामोर, सलेल पठान, केमता डामोर, चंदू पडियार, कैलाश डामोर, कालू मुणिया, पारसिंह डिंडोर आदि ने सांसद कांतिलाल भूरिया के प्रति आभार व्यक्त किया।
Trending
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज