संतश्री कमलकिशोर नागर के मुखारबिंद से श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा 12 फरवरी से

- Advertisement -

राहुल राठौड़, जामली
श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन किया जा रहा है मालवा माटी के संतश्री कमल किशोर नागर के मुखारबिंद से भागवत कथा का वाचन 12 से 18 फरवरी तक किया जाएगा। ग्राम जामली के कांतिलाल पाटीदार अपने पिता के अधूरे सपने को साकार करने जा रहे हैं। कांतिलाल के पिताजी स्व. मांगीलाल पाटीदार का सपना था कि में एक बार संत कमल किशोरजी नागर द्वारा भागवत कथा का आयोजन करवाएंगे लेकिन अचानक उनका निधन हो जाने के बाद उनके सपने को साकार उनका पुत्र करने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जामली के खेल मैदान बेकल्दा रोड पर किया जाएगा जिसका समय 12 से 3 रखा गया है। इस आयोजन में ग्रामीण द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है।