झाबुआ। आगामी ईद एवं अन्य त्योहारो को शांतिपूर्ण तरीके से सद्भावना से मनाने के लिए शांति समिति की बैठक शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम झाबुआ में संपन्न हुई। बैठक कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता, एसपी संजय तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग चौधरी, एसडीएम अली, सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में त्योहारों को शांति पूर्ण तरिके से मनाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये आवश्यक निर्णय लिये गये। ईद के अवसर पर प्रात: 8.30 बजे से 9.30 बजे तक मस्जिदो में नमाज होगी। प्रात: 9 बजे ईदगाह पर नमाज होगी। आगामी 6 जुलाई को शाम 4 बजे से जिले में जगन्नाथ यात्रा का जुलूस भी निकलेगा। आगामी त्यौेहारो को शांति पूर्ण ढंग से मनाने के लिये व्यवस्थाएं करने के लिये संबंधित अधिकारियों को कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने निर्देशित किया। एमपीईबी विभाग को जुलूस के रास्ते में पडने वाले विद्युत तारो को स्थाई रूप से ऊंचे करने के निर्देश दिये।
Trending
- मध्यप्रदेश को देश का नंबर-वन दुग्ध उत्पादक राज्य बनाना मुख्य लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- ग्राम बोरी में सेवा पखवाड़ा के तहत हर्षोल्लास से मना ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, सब्जियों की रंगोली और फैंसी ड्रेस रहे मुख्य आकर्षण
- मेघनगर में तीन दिवसीय भव्य हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार, भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ
- त्रिवेणी अंबे माता मंदिर में नवरात्रि आयोजन को लेकर पत्र का विमोचन
- कुल क्षमता 260.17 मीटर, भरा केवल 255.70 मीटर; पानी न होने से रबी फसल पर संकट
- बोरी में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ: पं. कैलाश त्रिपाठी ने कराया अमृत रसपान
- 1xpet download guide: How to install, register, claim bonuses & play safely
- 1xx Bet registration steps: How to sign up and start playing
- خطوات التسجيل في ШЄШЩ…ЩЉЩ„ 1xbet ШЁШ§Щ„Ш№Ш±ШЁЩЉШ© للمقيمين في الإمارات
- महीनों से जंगल में पड़े शीशम के लट्ठे, कार्रवाई के नाम पर अब नंबरिंग