झाबुआ। हाल ही में प्रदेश स्तर पर व्यापमं द्वारा आयोजित की गई वन रक्षक भर्ती परीक्षा में की गई अनियमितता पर जिला कांग्रेस कार्यवाहक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने विरोध करते हुए कहा कि इससे कई अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। जिला कांग्रेस कार्यवाहक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष भूरिया ने बताया कि व्यापमं द्वारा आयोजित परीक्षाओं में आए दिन घोटाले होते है। व्यापमं विद्यार्थियों के भविश्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। सुश्री भूरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि व्यवासियक परीक्षा मंडल के अधिकारी परीक्षार्थियों के साथ लूट में मशगुल है? इस तरह बेरोजगारों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। जब विद्यार्थी अपना परीक्षणा परिणाम देखते है और उन्हें निराशा मिलती है तो उन्हें आत्महत्या करने जैसा निर्णय लेने को भी मजबूर होना पड़ता है।
पूर्व घोटाले की भी अब तक नहीं हुई जांच पूर्ण
भूरिया ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में मेडीकल परीक्षा को लेकर जो घोटाला किया गया, उसकी भी अब तक जांच पूर्ण नहीं हो पाई है। इस मामले में शामिल उच्च स्तरीय लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है एवं जांच के नाम पर औपचारिकताएं पूर्ण हो रहीं है। इस मामले में भी कई विद्यार्थियों सहित अन्य लोग अपनी जान गवां चुके है।
Trending
- चम्पलिया पुल पर ट्रक खराब हो जाने से पारा झाबुआ मुख्य मार्ग प्रभावित
- झोसर पंचायत भवन निर्माण मामले में जांच दल गठित, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
- चिकित्सक दिवस पर राणापुर में विशाल रक्तदान शिविर: 67 यूनिट रक्त संग्रहित
- समाजसेविका यशवी नितेश शाह ने राणापुर स्वास्थ्य केंद्र को दान किया आधुनिक मॉर्च्युरी बॉक्स
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में झाबुआ ने रचा कीर्तिमान, 102.8% बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
- सीएम डॉ. यादव का नवकरणीय ऊर्जा पर फोकस, कहा- नए अध्याय की शुरुआत कर रहा एमपी
- सीएम डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में 494 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, किसानों को मिलेगी कोदो-कुटकी प्रोत्साहन राशि
- इंजेक्शन लगने के बाद व्यक्ति की मौत, झोलाछाप चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
- 10 हजार करोड़ से संवारी 3 लाख से ज्यादा संरचनाएं, सीएम डॉ. मोहन बोले- जल संरक्षण में एमपी नंबर-1
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच सोलर पार्क एवं ग्रीनको परियोजना का किया एरियल सर्वे