झाबुआ। मिशन इन्द्रधनुष में सात बीमारियों से बचाव के लिए सात टीके लगाकर सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस मिशन के अंतर्गत शून्य से 2 वर्ष तक के नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सभी टीके लगाए जाएंगे। र्ईंट भट्टों स्लम एरिया निर्माण साइट को इस दौरान विशेष फोकस किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने की बैठक में सीएमएचओ डॉ.अरूण कुमार शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. कौशल,एसी ट्रायबल शकुंतला डामोर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गणावा, डब्ल्यू एचओ, प्रतिनिधि डॉ.चारण, सहित बी.एम.ओ. एवं स्वास्थ्य सेवक उपस्थित थे। जिले में टीकाकरण में छूटे बच्चो का शत-प्रतिशत टीकारण करने के लिए मिशन इन्द्रधनुष चार चरणो में चलाया जाएगा। प्रथम चरण में 7 से 15 अप्रैल, द्वितीय चरण 7 से 14 मई, तृतीय चरण 7 से 15 जून एवं चतुर्थ चरण 7 से 14 जुलाई तक बच्चो का टीकाकरण किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर डॉ.अरूणा गुप्ता ने निर्देशित किया कि मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम को उदय भारत अभियान एवं स्वच्छता कार्यक्रम से क्लब करके चलाये।
Trending
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक
- हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित
- अटल बस्ती में हुए हरिराम हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी