झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-। गरमी शुरू होते ही विकासखण्ड में बिजली व्यवस्था गड़बड़ा गई है। शासन स्तर से क्षेत्र सहित शहर में बिजली कटौती का कोई प्लान नहीं है। बावजूद इसके पल में नियमित बिजली कटौती हो रही है, जिसका प्रभाव आम जनजीवन पर पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार अफसर मेंटेनेंस और लोड सेटिंग का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं के साथ छलावा कर रहे हैं। शहर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। घर में बिना कूलर पंखे के लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। वहीं गर्मी बढ़ते ही बिजली कटौती बढ़ गई है।
इसके अलावा दोपहर और शाम के वक्त भी हर 10 मिनट में मेंटेनेंस के नाम पर बिजली काटी जा रही है। ऐसे में बिजली पर आश्रित लोगों का कारोबार चौपट हो रहा है, जबकि बिजली कंपनी के अफसर कई बार के नाम पर कटौती बंद नहीं कर रहे हैं। शहर में बिजली सप्लाई की व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। कब बिजली चली जाए इसका कोई निश्चित समय नहीं है। बिजली की इस लुकाछिपी से लोग परेशान हो रहे है। शहरी क्षेत्र में ही कटौती नही हो रही है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात ओर अधिक खराब है। ग्रामीण क्षैत्रो में घंटो बिजली कटोती की जा रही है।
लोड शेडिंग तो कहीं मेंटेनेंस के नाम पर कटौती
क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती को लेकर बिजली कंपनी के अफसर अपने अपने हिसाब से बहाने बना रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियो कहना है कि क्षैत्र में कोई कटौती नहीं हो रही है। सिर्फ लाइन मेंटेनेंस के लिए सप्लाई कट की जाती है, जबकि कटौती का कोई प्लान नहीं है और न ही कहीं कोई मेंटेनेंस नही हो रहा है। बिजली कटौती का कोई शेड्यूल निर्धारित नहीं। जिसके कारण सुबह, दोपहर, शाम जब मर्जी चाही बिजली बंद हो जाती है। हर 15 मिनट में दोपहर में रूककर बिजली कटोती की जा रही है।
Trending
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य
- आबकारी विभाग ने अवैध शराब की 40 पेटी जब्त की.. प्रकरण दर्ज
- सीएम डॉ. यादव ने दिए अहम निर्देश, टाइगर स्ट्राइक फोर्स जैसी बनेगी टास्क फोर्स
- घर बैठकर की ऑनलाइन पढ़ाई, SSC स्टेनोग्राफर बनी गाँव की बेटी खुशी पाटीदार, बढ़ाया क्षेत्र का मान
- कबीर प्रकट उत्सव 23 जून को खवासा में, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान