भाजपा के प्रदेश में 100 दिन का कार्यकाल पूरे होने पर सेक्टर प्रभारियों ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

- Advertisement -

बुरहान बंगडवाला, झाबुआ
भाजपा की शिवराजसिंह सरकार के प्रदेश में 100 दिन पूरे होने पर झाबुआ ग्रामीण मंडल के कालापीपल सेक्टर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुइ। बैठक में 2 ग्राम केंद्र 18 बूथ 13 गांव के कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें मुख्य वक्ता शांतिलाल बिलवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, भाजपा जिला मंत्री मेजिया कटारा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरु भूरिया, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल भूरिया, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष बहादुर हटीला, कार्यकर्ता जवान सिंह गुंडिया, लाल सिंह भूरिया, श्यामा बिलवाल, सरमा भूरिया ,धन्ना भगत, बंटी बारिया, संजय भूरिया ,वर्मा खटारा ,सकरिया भगत, कालू मेड़ा ,राधू सिंह भूरिया, कालू सिंगाड, धन सिंह बिलवाल, सुरेश भूरिया सेक्टर के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें संचालन बहादुर हटीला ने किया एवं आभार मांगीलाल भूरिया ने माना।