बड़ी खबर: दो पक्षो में विवाद के बाद झाबुआ कोतवाली थाने पर पथराव; पुलिस ने लोगो को खदेड़ा ..

- Advertisement -

नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ Live
एक बड़ी खबर झाबुआ शहर से आ रही है जहां शहर कोतवाली पर दो पक्षों में विवाद के दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। पथराव में कई लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है।
जानकारी के अनुसार एक कयडावद का युवक हेण्डपम्प पर पानी पी रहा था तभी मोजीपाङा का युवक वहां आया और किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मोजीपाड़ा के युवक को उसके घर जाकर मारपीट कर दी। इसके बाद कोतवाली पर मामला पहुंचा तो दोनों तरफ से जमकर पत्थर फेंके गए। सड़क ओर थाने पर पड़े पत्थर इनकी दबंगई की कहानी बयां कर रहे हैं।
इस घटना के बाद मार्ग से निकलने वाले लोगों व आसपास के गांवों में अफरा तफरी मच गई।
जैसे ही थाने पर पथराव हुआ वैसे ही पुलिस ने पूरे दलबल के साथ स्थिती को काबू में करते हुए दोनों पक्षो को खदेड़ दिया। इसके बाद कई लोगो को हिरासत में लिया। मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।