शारीरिक गतिविधि/खेलकूद को नागरिकों के दैनिक जीवन का एक अंग बनाने के उद्देश्य से शासन निर्देशानुसार 02 अक्टूबर 2022 गांधी जयन्ती के अवसर पर ’’फिट इण्डिया फ्रिडम रन 3.0’’ का आयोजन किया गया। फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का शुभारंभ महात्मा गांधी की तश्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पालंजलि करके पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के द्वारा राजवाड़ा चौक झाबुआ से प्रातः 8.00बजे हरी झंडी दिखाकर किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में फिट इण्डिया फ्रिडम रन का तीसरा संस्करण 02 अक्टूबर 2022 को ’’आजादी के 75 वर्ष, फिटनेस रहे बेमिसाल’’ विषय के साथ प्रारंभ किया गया है । 2 अक्टूबर से 31अक्टूबर तक प्रतिदिन 30मिनिट की फिटनेस गतिविधि खेल और युवा कल्याण विभाग के प्रशिक्षकों एवं समन्वयकों के द्वारा आयोजित करके, फिटनेस गतिविधि के फोटोग्राफ एवं वीडियो फिट इंडिया पोर्टल पर अपलोड की जावेगी। जिला खेल अधिकारी विजय कुमार सलाम ने बताया कि फ्रिडम रन में होमगार्ड कमान्डेंट श्री गुलाब सिंह, शा कन्या उमावि झाबुआ की प्राचार्या श्रीमती सीमा त्रिवेदी एवं शिक्षकगण, जिला युवा अधिकारी सुश्री प्रीति पंघाल, श्रीमती प्रफुल्ल शर्मा के साथ मार्निंग क्लब की सभी महिलाएं, श्री कुलदीप धबाई, श्री योगेश गुप्ता आदि उपस्थित थे। फ्रिडम रन में लगभग 250 खिलाड़ी एवं महिलाएं उपस्थित रहे। फ्रिडम रन को सफल बनाने में खेल विभाग के कर्मचारियों का सराहनीय रहा।
Trending
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश
- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क
- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन, झांसी की रानी नारी शक्ति ग्रुप ने मनाया बलिदान दिवस
- सिंहस्थ-2028 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम तृतीय बैच का समापन
- हजारों नर्सिंग विद्यार्थियों को मिलेगी राहत, उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत : ओम शर्मा
- व्यापारी मोहम्मदी भाई शेख़ अकबर अली भाई मर्चेंट का इंतकाल, गांव में शोक की लहर
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को करेंगे इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन
- रासायनिक खाद की परेशानी की शिकायत पर तेहसीलदार ने किया निरीक्षण
- झाबुआ की बेटी वृद्धि जैन ने मात्र 22 वर्ष की उम्र में पहले ही प्रयास में CA बन रचा इतिहास, जिले का नाम किया रोशन
