झाबुआ। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्व. सुभाष यादव का जन्मदिवस स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को मनाया गया। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता एवं कार्यवाहक अध्यक्ष कलावती भूरिया ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित किया। पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा सर्वहारा वर्ग के विकास एवं प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने की दिशा में, जो प्रशासनिक एवं राजनैतिक कदम उठाए गए, उसकी प्रशंसा की गई।
आयोजित बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मेहता ने कहा कि स्व. यादव न केवल एक गंभीर राजनीतिज्ञ थे, वरन सहकारिता क क्षेत्र भीष्म पितामह के रूप में जाने-पहचानते जाते रहे। उनके कार्यकाल में किसानों, मध्यमवर्गीय लोगों तथा सहकारिता क्षेत्र में कार्यरत अनेक संस्थाओं को लाभ हुआ। उन्होंने लोक हितैषी कार्य कर अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ी। कार्यवाहक अध्यक्ष भूरिया ने कहा कि आज यादव यदपि हमारे मेरे बीच में नहीं है, परन्तु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन का एक सफल नेतृत्व किया और कांग्रेस को मजबूत बनाने में किसी प्रकार कोई कसर बाकी नहीं रखी। सहकारिता के क्षेत्र में किसानों, व्यापारियों तथा गरीब तबकों को साथ में लेकर चलने की एक अनोखी पहल यादव द्वारा की आरंभ की गई। बैठक को लोक सभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया, शंकरसिंह भूरिया, जिला पंचायत सदस्य रूपसिंह डामोर, आदिवासी विकास परिशद् जिलाध्यक्ष विजय भाबोर, वसीम सैयद, ऋषि डोडियार, सलेन पठान, जिला कांग्रेस महामंत्री यामिन शेख, तेरसिंह भाई, मालू बेन, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव सायरा बानो आदि ने भी श्री यादव का स्मरण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर ने माना।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया