भूपेंद्र सिंह नायक@पिटोल विगत 15 दिनों से ज्यादा से मध्य प्रदेश यूपी और बिहार की प्रवासी मजदूरों का पिटोल बॉर्डर पर आना लगा हुआ है। वहीं प्रवासी मजदूरों के लिए भोजन पानी ठरहने की व्यवस्था का इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जाता है परंतु समाचार पत्रों के माध्यम से भोजन की गुणवत्ता के ऊपर कई बार प्रश्न किया गया, पर प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं गया। वहीं पानी के टैंकर की व्यवस्था आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सचिव सरपंच कर रहे हैं परंतु भोजन बांटने की व्यवस्था है सुचारु रूप से नहीं होने से आने वाले मजदूरों को हाथ में पूरी देना और एक कटोरी के अंदर सब्जी देना यही भोजन दिनभर चलता है। प्रशासन लाख दावे कर रहा है कि हम दो बार भोजन बनवाते हैं और बंटवाते है परंतु आज इस स्थिति को देखने के लिए पिटोल बॉर्डर पर स्वयं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक अपने पदस्थापना के अगले ही दिन पहुचे गुजरात और मध्यप्रदेश की सीमा आर टीओ बेरियर पिटोल | जहा से रोजाना हजारो की तादात में मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों के प्रवासी मजदूरो को जो की गुजरात में लॉक डाउन के चलते फसे हुए थे उनको अपने गृह ग्राम तक पहुचाया जा रहा है | इसी जगह सभी मजदूरो का स्वास्थ परिक्षण कर भोजन पानी देकर अपने गंतव्य तक रवाना किया जाता है | यहाँ आपने सभी विभाग के कर्मचारियों से व्यवस्थाओ की जानकारिया प्राप्त करने के साथ ही मजदूरो से भी उनके हाल जाने इस दौरान पाया की भोजन नियमित समय पर उपलब्ध न होना साथ ही प्लेट उपलब्ध होते हुए भी पूरी टेबल पर रखने के बाद हाथ में ही दी जा रही है | जब इस विषय में भोजन काउंटर पर उपस्थित फ़ूड इंस्पेक्टर आशीष आजाद से जानकारी प्राप्त करना चाही तो उन्होंने साफ़ तोर पर जानकारिया ना देते हुए अपनी जवाबदेही सिर्फ अपने वरिष्ठ अधिकारियो के प्रति होना बताया | अधिकारि का इस प्रकार का रवय्या देख जिलाध्यक्ष ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियो को फ़ोन पर स्थिति से अवगत करवाया | तथा बॉर्डर परिसर में बिखरा हुआ भोजन और गंदगी के बारे में साफ सफाई के लिए भी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की जहां इस करो ना महामारी से हर मानव पीड़ित है वही लक्ष्मण सिंह ने बॉर्डर पर आकर इन प्रवासी मजदूरों के दर्द को समझा इस से पूर्व पिटोल भाजपा कार्यकर्ताओ ने सादगी के साथ अपने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत किया | इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगदीश बड़दवाल , जिला कोषाध्यक्ष महेंद्रसिंह ठाकुर , विनोद पंचाल , बलवंत मेडा , प्रतिक शाह , अतुल चौहान , विक्रम नायक , हुसैन बोहरा ,धर्मेन्द्र नायक सहित पिटोल के विभिन्न कार्यकर्त्ता पदाधिकारियों से सोजन्य भेट की | इस दौरान सभी सामाजिक दुरी का ध्यान रखते हुए अपने मुह को मास्क से ढके हुए थे | Post navigation पीडि़त मानवता की सेवा के लिए आगे आया झाबुआ आयुष निजी चिकित्सक संगठन आर्थिक नुकसानी झेल रहे लाइसेंसी ने की देसी विदेशी शराब मदिरा की दुकानें बंद