Trending
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, लंबित समस्याओं पर की चर्चा
- दक्ष प्रजापति आर्मी ने मनोज कुमार प्रजापति को सौंपी सोंडवा तहसील अध्यक्ष की कमान
- भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा प्री-मैरिज काउंसलिंग “तेरे मेरे सपने” का सफल आयोजन किया
- 108 प्रकार की वन भाजी महोत्सव: छकतला में दिखा आदिवासी संस्कृति, स्वाद और पर्यावरण चेतना का अनूठा संगम
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने आलीराजपुर जिले में की मण्डल अध्यक्षों की घोषणा
- भाजपा जिला बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान
- बड़ी धूमधाम व शानो-शौकत के साथ मनाया गया नानपुर में चालीसवां का त्योहार
- वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने एसडीएम जोबट से लगाई न्याय की गुहार
- 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर निकलेगी विशाल रैली, सर्व आदिवासी समाज की बैठक में लिया गया निर्णय
- सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पंचकुई चर्च स्थित मेघनगर से 4 किमी दूर पंचकुई माता मरियम सुंदर पहाडिय़ों में बसे ग्रोटो का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जुलूस इमली माता मरियम ग्रोटो से प्रारंभ हुआ। जुलूस मेें ढोल से परम्परागत आदिवासी नृत्य करती हुई युवतियां चल रही थी, जबकि जुलूस के सबसे पीछे माता मरियम की प्रतिमा उठाकर समाजजन चल रहे थे। बिशप डॉ.बसील भूरिया एवं पुरोहितों ने पालकी अपने कंधों पर उठा रखी थी। जुलूस का क्रम बढ़े सुंदर ढंग से सजाया गया था। युवक-युवतियां और धर्म बहने तथा आखिर में पुरोहित व बिशप तथा उसके पश्चात गणमान्य नागरिक व प्रतिनिधि जिसमें रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के सांसद कांतिलाल भूरिया, पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया भी जुलूस में शामिल हुए।