झाबुआ। मुस्लिम समुदाय द्वारा रात्रि 9 बजे हुसैनी चौक में निजामी कॉन्फ्रेंस बनाम पैगामे सूफिया का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे शिरकत करने के लिये शैखे तरीकत, हबीबुल उलमा, शहजादए खतीबुल बराहीन, हजरत अल्लामा मौलाना अल्हाज अश्शह मुफ्ती मुहम्मद हबीबुर्रहमान साहब किबला सज्जादा नशीन खानकाहे आलिया कादिया, रजविया, बरकातिया अ$गया शरी$फ व सरबराहे आला जामिया बरकातिया हजरत सूफी निजामुद्दीन तशरीफ ला रहे है। इनके साथ ही मौलाना जियाउल मुस्तफा साहब किब्ला निजामी एडीटर पयामे निजामी सेहमाही संत कबीरनगर यूपी, मौलाना मुहम्मद सईद साहब किब्ला निजामी नाजिमे आला दारूल उलूम गौसिया निजामिया हसमी जिला बस्ती यूपी, सनाउल मुस्तफा साहब खानकाहे अगया शरीफ, मौलाना मोहम्मद ताहिरूल कादरी साहब किब्ला मिस्बाही एडीटर जियाए हबीब खानकाहे निजामिया अगया शरीफ व उस्ताज जामिया बरकातिया हजरत सूफी निजामुद्दीन, मौलाना अख्तर रजा साहब किब्ला निजामी के साथ नातख़्वा मो. वसीमुद्दीन निजामी भी तशरीफ ला रहे है। मंगलवार को रात्रि 9 बजे तकरीरी प्रोग्राम रखा गया है जिसमे ख़्ाली$फए हुजूर हबीबुल उलमा हजरत अल्लामा मौलाना खुर्शीद अहमद खान साहब निजामी कैलाश मार्ग झाबुआ सदारत करेंगे। इनके साथ ही प्रोग्राम मे हजरत अल्लामा मौलाना शाने आलम साहब खतीबो इमाम जामा मस्जिद झाबुआ, हजरत मौलाना साजिद रजा साहब, हजरत मौलाना यूसुफ रजा साहब इमाम नूरी मस्जिद झाबुआ मौजूद रहेंगे। प्रोग्राम मे बाहर से आने वाले सभी उलमाए किराम अपनी तकरीर पेश करेंगे एवं मुख्य तकरीर मुफ्ती मुहम्मद हबीबुर्रहमान साहब किब्ला की होगी। यह सारा प्रोग्राम मुस्लिम पंचायत अहले सुन्नत वल जमाअत के जेरे हिमायत होगा।
Trending
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
- नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए