झाबुआ लाइव डेस्क। एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग उदयगढ़ द्वारा अंतर्राष्टीय माहवारी स्वच्छता दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। डॉ. विक्रम रघुवंशी एवं परियोजनाधिकारी राखी बारिया ने माहवारी के समय आने वाले शारीरिक परिवर्तन, खान-पान, साफ-सफाई संबंधी उपयोगी जानकारी देते हुए किशोरी बालिकाओं/माताओं को सेनेटरी नेपकिन अपनाने की सलाह दी। परियोजनाधिकारी बारिया ने बताया कि उदिता प्रोजेक्ट के तहत आंगनबाडिय़ों में उदिता कॉर्नर स्थापित किए गए हैं, जहां नियमित रूप से सेनेटरी नेपकिन के लाभ सहित माहवारी स्वच्छता पर महिलाओं और किशोरियों में जागरूकता कार्यक्रम किए जाते हैं। इस अवसर पर किशोरी बालिकाओं द्वारा व्यजंन, मेंहदी और सेनेटरी उपयोग पर रंगोली बनाई गई। ज्योति कतिया बोरी, खुशी बैरागी कुण्डलवासा, शिवकुंवर नाहारपुरा, जमुना बीड़बडी, रंजना मंडलोई छोटी झीरी, माधुरी चौहान बोरी आदि विजेता प्रतिभागियो को पुरुस्कृत किया।
Trending
- मिड-डे मील में लापरवाही: बच्चों को परोसी जा रही थी जली रोटियां, शिक्षा का गिरता स्तर देख जिपं सीईओ ने लगाई क्लास
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0: झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने पिटोल हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों से किया संवाद
- पेटलावद में पाटीदार पैथोलॉजी लैब पर फिर स्वास्थ्य विभाग की दबिश
- जहां हर मिनट उफनता था 25 लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट
- नीट यूजी 2026: झाबुआ की विभा नायक ने 605 अंकों के साथ हासिल की ऑल इंडिया 8565वीं रैंक, ओबीसी कैटेगरी में चमकीं
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- माँ नर्मदा जल पदयात्रा का भव्य समापन, पंचेश्वर धाम में हुआ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक
- सीएम डॉ. मोहन ने निवेशकों को किया निवेश के लिए आमंत्रित, कहा- हमारे राज्य में आपके लिए सबकुछ उपलब्ध
- छकतला में ट्रकों की भिड़ंत के बाद लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान रहे लोग
- आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर माथुर ने दिए