नगर मेें घूमकर भाजपाइयों ने इकट्ठा की बाढ़ पीडि़तों के लिए राशि

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए पारा से राज सरतालिया की रिपोर्ट-
भाजपा मंडल ने नगर में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं के साथ भ्रमण कर बाढ़ पीडितों के लिए जुटाई सहायता राशि प्रकृति की इस आपदा से प्रभावित हुए लोगों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता राशि एकत्रित करने के लिए निकले भाजपा के कार्यकर्ताओं को नगर में हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर अपनी-अपनी और से अधिक से अधिक सहायता राशि दान पात्र में डाल इस पुण्य कार्य के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर से 28 हजार 200 रुपए की रिकार्ड सहायता राशि एकत्रिकारण के सराहनीय कार्य के लिया पारा भाजपा मंडल को जिला कार्यालय पर मंडल अध्य्क्ष ओंकार सिंग डामोर सहित पूरे मंडल को सम्मानित किया गया राशि एकत्रीकरण में पारा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री महेंद्र सिंह तिवारी के साथ मंडल अध्यक्ष ओंकारसिंह डामोर, जनपद सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री गजेंद्र सिंह राठौर, मंडल महामंत्री अमृत राठौड़, दिलीप सिंह किराडे, मंडल कोषाध्यक्ष सरदारसिंह डावर, सोमला भाई, सेकु रावत, शुभम सोनी, राजकुमार सरतलिया, पलाश कोठारी, सोसाइटी अध्यक्ष कुंजरसिंह रावत, प्रकाश छाजेड़, वेस्ता भाई बावड़ी, चेनसिंह बारिया और कई ग्रामीण जन के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे