झाबुआ। शनिवार की शाम को राजवाडा चौक में बैंडबाजों एवं घडी घंटालों की ध्वनि के साथ पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। प्रसंग था नगर के प्राचीन चमत्कारी व आस्था के केन्द्र तथा पशुधन की आरोग्यता एवं परिवार की सुख सृमद्धि को प्रदान करने वाले देवधर्मराज की जन्म जयंती पर महा आरती का आयोजन कर उन्हे 5555 लड्डूओं का नैवेद्य अर्पण किया गया। परंपरागत रूप से कांठी परिवार द्वारा बरसों से देव धर्मराज मंदिर में जन्म जयंती आयोजित करके महाआरती एवं लडडूओं का नैवेद्य अर्पित किये जाने की परंपरा को मांगीलाल कांठी एवं आशीष कांठी द्वारा महाआरती का आयोजन किया गया। इस मुकेश संघवी, निलेश लोढा, सुमित संघवी, पिंटू पुरोहित का सराहनीय सहयोग रहा। आरती के बाद मंदिर के श्रद्धालुओं को प्रसादी के रूप में लड्डूओं व शीतल ठंडाई का वितरण भी किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
Trending
- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत शाला परिसर में किया पौधारोपण
- लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल ने ग्रीन डे पर तहसील उद्यान में रोप 250 फूलदार पौधे
- जोबट में कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों को वितरित की गईं निःशुल्क साइकिलें
- मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग की क्विज प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास
- सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
- ग्राम पंचायत पलासड़ी में सामुदायिक वनाधिकार अधिनियम के तहत दावों का स्थल निरीक्षण संपन्न
- भोपालिया में गड्ढे से मिली दो महीने पहले चोरी हुई बाइक
- हरिराम गेहलोत हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
- अभिभाषक संघ थांदला की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी गठित
- अटल बस्ती में हुए हरिराम हत्याकांड में 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
Next Post