..तो इस साल होंगे नप चुनाव; चर्चाओं का दौर शुरू, दावेदारों ने शुरू की तैयारी

- Advertisement -

सलमान शैख़@ झाबुआ Live
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में एक बार फिर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अगर अप्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव किए गए तो दो-तीन माह के भीतर चुनाव होने की संभावना बन रही है। हालांकि नगर में नगर परिषद के चुनाव अगले वर्ष 2022 में होंगे, लेकिन इसको लेकर दावेदारों ने अभी से समीकरण बनाने का कार्य शुरू होकर दिया है। इस बार आरक्षण प्रक्रिया में नप अध्यक्ष का पद आदिवासी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया चुनाव से एक माह पहले होगी। अप्रत्यक्ष प्रणाली मतलब पार्षदों द्वारा अगर अध्यक्ष चुना जाता है तो नगर के चार वार्ड में से ही अध्यक्ष बनने की उम्मीद है।
अभी यह भी जानकारी आ रही है कि पेटलावद सहित 56 नगर परिषद में अभी 2 साल को चुनाव में देर है ओर हाईकोर्ट ने आरक्षण पर फैसला दिया है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है। सम्भवतया फिर से अध्यक्ष का आरक्षण होंगा।
नगर के चार वार्ड 3, 7, 13, 15 अजजा महिला-पुरुष के लिए आरक्षित है। वर्तमान में वार्ड 3 और 13 में महिला, वार्ड 7 और 15 में पुरुष पार्षद है। आरक्षण प्रक्रिया में ये वार्ड महिला से पुरुष और पुरुष से महिला हो सकते हैं। पुरुष वार्ड से तो महिला लड़ सकती है, लेकिन महिला वार्ड से पुरुष नहीं लड़ सकता है। आने वाले नप चुनाव में पार्षदों द्वारा अगर अध्यक्ष चुना जाता है तो ये चार वार्ड महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इन वार्डों पर दावेदारों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
10 वर्ष सामान्य ,फिर ओबीसी और अब हुई अजजा-
इससे पहले नगर परिषद पर 10 वर्ष सामान्य महिला-पुरुष का कब्जा रहा। इसके बाद वर्तमान परिषद में ओबीसी से अध्यक्ष बना, लेकिन इस बार आदिवासी महिला इस सीट पर बैठेंगी। अध्यक्ष बनने की चाह रखने वालों ने अपने-अपने तरिके से तैयारी भी शुरू कर दी है। महिला सीट होने महिलाओं के पति भी मैदान में उतर गए हैं।
उपाध्यक्ष को लेकर भी अभी से तैयारियां-
नप सीट अजजा के लिए आरक्षित होने के बाद उपाध्यक्ष के लिए भी इस बार उठापटक अधिक हो सकती है। कहा जा रहा है कि उपाध्यक्ष सामान्य कोटे से बन सकता है। उपाध्यक्ष बनने की चाह रखने वाले सामान्य दावेदार अपने लिए सुरक्षित सीट देखने में लग गए हैं। नप सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में नगर परिषद के चुनाव यहां नहीं होंगे। अगले वर्ष यहां चुनाव हो सकते हैं।