भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी तेजा दशमी के अवसर पर स्थानीय बस स्टैंड पर स्थित तेजाजी मंदिर से सुबह 11 बजे तेजाजी महाराज की भव्य जुलूस निकाला गया जुलूस सर्वप्रथ माल टोडी होते हुए पुरा ने तेजाजी मंदिर पहुंचा वहां पर मेवाड़ समाज के लोगों ने भगवान को नमन करते हुए ढोल ओर बैंड पर नृत्य किया। उसके बाद भव्य जुलूस पिटोल के आजाद चौक होते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया एवं पुन: बस स्टैंड स्थित तेजाजी मंदिर पर पहुंचा इस भव्य जुलूस को जगह जगह पर लोगों ने स्वागत किया सभी लोगों ने सम्मान पूर्वक इस जुलूस को शामिल हुए। जुलूस भव्य जुलूस मंदिर पर पहुंचने के पश्चात आरती के बाद दिन भर तेजाजी मंदिर पर मन्नत मांगने वालों की तात्ती तोडऩे का काम मंदिर के पंडा गुरुद्वारा गुडला गाड़ी द्वारा किया गया इसके बाद रात भर भजन कीर्तन मंदिर पर होंगे। Post navigation धूमधाम से मनाई गई तेजाजी दशमी सार्वजनिक गणेश मंडल का विराट कवि सम्मेलन 21 को