विपुल पांचाल@ झाबुआ Live झाबुआ पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसमें कई बड़े जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने प्रेस कांफ्रेंस करकर इसका खुलासा किया है। अभी दो बदमाश पुलिस गिरफ्त में बाकी अन्य 4 साथी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इन बदमाशों इनाम भी घोषित था जो झाबुआ, देवास और धार जिले की पुलिस ने घोषित किया था। बता दे कि अपने शातिर तरीकों से चोरी की वारदात को अंजाम देकर इन पुलिस की नाक में दम कर रखा था, लेकिन झाबुआ पुलिस ने इन बदमाशों पकड़ने में सफलता हासिल की है बदमाशों से 12 बोर देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस धारदार फलिया सहित अन्य सामग्री व चोरी की बाइके भी जप्त की है। एसपी आशुतोष गुप्ता ने पुलिस की टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। Post navigation BIG NEWS OF THE DAY: कांतिलाल भूरिया के खिलाफ FIR दर्ज; जानिए यह रही बड़ी वजह … कोरोना का खतरा बरकरार; झाबुआ के इस कन्टेन्टमेंट झोन में फिर एक युवक निकला कोरोना पॉजिटिव ..