झाबुआ। ऑनलाइन बिजनेस, एजेंट्स की रक्षा, बोनस में बढोत्तरी आईआरडीए कमीशन रेट लागू करने, मेच्यूरीटी में वृद्धि करने, न्याय और सम्मान दिये जाने, ऐसकलोसन क्लोज रद्द करने, द्वितीय हाउंसिंग लोन लागू करने तथा पालिसी पर सर्विस टेक्स रद्द करने की मंाग को लेकर लियाफी सेंट्रल कार्यालय द्वारा पूरे देश की भारतीय जीवन बीमा निगम की 2048 शाखाओं के साथ ही झाबुआ जीवन बीमा निगम कार्यालय परिसर में लियाफी के सदस्यों द्वारा आन्दोलन एवं धरना देकर भाजीबिनि के अध्यक्ष के नाम जीवन बीमा कार्यालय के शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौपा गया । कार्यालय परिसर में धरना आयोजित कर जमकर नारेबाजी की गई । जिसमें बडी संख्या में जीवन बीमा के अभिकर्ताओं ने भाग लिया । इस अवसर पर मंडल सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, जानकी वल्लभ कोठारी, गोविन्दसिंह नायक, प्रमोद मिश्रा, जगदीश वैष्णव, हितेश जैन, गजानन मेडतवाल,,प्रदीय दीक्ष्ति, रजनीकांत शुक्ला, महेन्द्र भानपुरिया, संजय खंडेलवाल आदि उपस्थित थे ।
Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया