jhabua live desk-
झाबुआ । नगर मे जन जन की श्रद्धा का केन्द्र शिरडी साई बाबा मंदिर का 15वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को प्रात:काल से ही पूरा वातावरण साईमय दिखाई दिया। अनंत कोटी ब्रह्म्ïााण्ड नायक राजाधिराज योगी राज साईनाथ महाराज के जयकारो से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी दिनेश गोस्वामी ने बताया कि प्रात:काल से ही बाबा के दर्शनार्थ श्रद्धालुजनों का तांता लगा रहा। प्रात: साढे पांच बजे बाबा की कांकड आरती संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सहभागी हुए। प्रात: 6 बजे मंत्रोच्चार के साथ महाभिषेक किया गया तथा प्रात: साढे 7 बजे धुप आरती में भी साईभक्तों ने बाबा को नमन किया। साई सेवा समिति के राजेश भावसार, यशवंत मंडगे, राजेन्द्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 15वें स्थापना दिवस पर आध्यात्मिक आयोजन के तहत भापोल की साईकृति डा. कोमल वर्मा द्वारा भजन संध्या में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। रात्रर 8 बजे महामंगल आरती में बडी संख्या में साईभक्तों ने भाग लिया तथा सवा आठ बजे से मंदिर परिसर में बाबा को नैवेद्य अर्पण कर महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया। साई मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर पधारी डा. कोमल वर्मा स्वयं के एक्सीडेट के बाद बाबा से उनका साक्षात दृष्टांत होने के बाद से वे साई भक्ति में ऐसी रम गई कि वे साई बाबा के संदेश को अपने सुमधुर भजनों से हर जगह प्रवाहित कर रही है। इस अवसर पर नगर की धर्मप्राण जनता के साथ ही निकटवर्ती थांदला, मेघनगर, कालीदेवी, राजगढ, पिटोल, रानापुर आदि स्थानों से भी साईभक्तों द्वारा सहभागिता की गई। रात्रि 11 बजे बाबा की शयन आरती के साथ ही स्थापना दिवस के कार्यक्रम का समापन होगा ।

Trending
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
- जोबट में खाद्य विभाग का निरीक्षण, जगदीश किराना स्टोर से लिए पांच सैंपल
- सूर्य क्लब झिरवादिया के तत्वावधान में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
Prev Post