हितेंद्र पंचाल, मदरानी ग्राम मांडली के आदर्श पब्लिक स्कूल के परिसर में पहली बार वार्षिकोत्सव शनिवार को मुख्य अतिथि बीईओ ब्रजनंदन शर्मा, बीआरसी निर्मल त्रिपाठी मेघनगर तथा विशिष्ट अतिथि रंभापुर उपनिरीक्षक पायल शर्मा की उपस्थिति में हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मां सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ हुआ। वार्षिकोत्सव में पहली कक्षा से लेकर कक्षा 5वीं की छात्र-छात्राओं ने अनेकों गीतों पर शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर एकल व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति के विभिन्ना सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। यहां पर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर जगदीश पंड्या, प्राचार्य सीमा पंड्या, संतोष पंचाल एवं कई सभी टीचर मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन नीलम भट्ट ने किया आभार कलेश भूरिया ने माना। ) Post navigation संत जोसफ चर्च परिसर में मदर मरियम की प्रतिमा को जलाने की कोशिश, मामला दर्ज नही रहे आदिवासियों के धर्मगुरु खुमसिंह महाराज