अंतरवेलिया। पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन साहब, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन, अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद सोरभ तोमर एवं थाना प्रभारी अनिल बामनिया के मार्ग दर्शन में चौकी अंतरवेलिया प्रभारी सउनि. मुकेश वर्मा व हमराह फोर्स व्दारा वारंटी राजेश पिता दिवान भुरिया निवासी अंतरवेलिया को पकडा। इसी अनुक्रम मे दिनांक 16.07.2023 को मुखबीर कि सुचना चौकी प्रभारी सउनि. मुकेश वर्मा को मिली कि वारंटी राजेश उसके घऱ पर है सुचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये प्रआर. 472 नारजी, आर. बालाकृष्ण, आऱ. 651 नारायण, आर. 336 राहुल, आर. 644 मोहन ने दबिश देकर पकडा । जो थाना राणापुर के अपराध मे पिछले पाँच साल से फरार था जिस पर 3000 रुपये का ईनाम घोषित था । पकड कर थाना राणापुर के जिम्मे किया । Post navigation नवागत कलेक्टर ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया क्षेत्र के समुचित विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं-विधायक पटेल