संजय गांधी, बोरी आज जब देशवासी आजादी का 77 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहे है तब अलीराजपुर जिले के उदयगढ़ ब्लॉक के ग्राम सूडी बड़ी में ग्रामीणों ने पहली बार 15अगस्त पर इस तरह का जश्न देखा । सरपंच इंदरसिंह एवम कई अन्य ग्रामीणों ने बताया की गांव में 15 अगस्त पर हर वर्ष से कुछ अलग,कुछ अच्छा, करने के लिए युवाओं एवम बुजुर्गो से बातचीत करके कुछ कार्यक्रम तय किए । सर्वप्रथम ग्राम पंचायत पर सरपंच इंदरसिंह कनेश के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।उसके पश्चात सभी पंच एवम सरपंच ग्राम वासियों सहित गांव की सभी स्कूलों में मिठाई वितरित करने गए। तत्पश्चात युवाओं का हुजूम मोटर बाइक पर तिरंगा यात्रा लेकर पूरे गांव के भ्रमण पश्चात समीपस्थ ग्राम बोरी में भी तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे । 85 वर्षीय एक ग्रामीण ने बताया की उसने अपनी उम्र में पहली बार ग्राम सूडी बड़ी में इस तरह का झंडा दिवस देखा । Post navigation आलीराजपुर एसपी को मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस